आध्यात्मिक सामंजस्य की आवश्यकता

 

राहुल एक बड़ी कंपनी में नौकरी करता था और उसके जीवन में दिनभर की भागदौड़ थी। उसके अत्यधिक काम, लोगो से मिलने, अनेकानेक निर्णय लेने, और समय के अभाव के चलते वह हमेशा तनावग्रस्त दिखता था। वह अपने तनाव को कम करने के लिए अलग-अलग मनोरंजन और शारीरिक व्यायाम की कोशिश तो करता था लेकिन उसे कोई फायदा नज़र नहीं आ रहा था। इधर  आध्यात्मिकता का राहुल के जीवन से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं था।

एक दिन, राहुल अपने दोस्त 'विक्रम' के घर जा रहा था, जो एक बड़े पुराने मंदिर के पास रहता था। मंदिर खुले मैदान में स्थित था |राहुल मंदिर के बाहर बैठ गया | थोड़ी देर बैठने के बाद उसने देखा कि कुछ छोटे बच्चे दौड़ते हुए मंदिर के सामने से निकल रहें हैं | मलिन और फटे वस्त्र में वे बच्चे राहुल को किसी गरीब परिवार के मालुम हुए | बच्चों के कोलाहल और अपने कौतुहलवश राहुल उन्हें देखने उनके पीछे गया | पास ही में उसने एक कच्ची बस्ती देखी जहाँ और भी बच्चे खेल रहे थे तो कुछ रोटी मांगते हुए रो रहे थे | राहुल को समझ आया कि वे भूख से रो रहे हैं और हो सकता है कि इनके पास बच्चो को खिलने के लिए कुछ ना हो | 

जाने किस भावावेश में राहुल तुरंत पास की एक दुकान पर गया और वहां से खाने को कुछ वस्तुएं ले आया | उसने लौटकर अपने हाथों से बच्चों को भोजन बांटा | बच्चे खुश होकर खाने लगे | बच्चों को खुश देखकर राहुल को अच्छा लगा | 

वो वापस जाने के लिए मुड़ा तो उसने अनुभव किया कि इस सब के बीच वो ये तो भूल गया था कि वो परेशान था इसलिए विक्रम से मिलने निकला था | और तभी उसे ये भी समझ आया कि पिछले आधे घंटे में उसका तनाव कहीं नजर ही नहीं आया था उसे | तो क्या सेवा में सुकून है ? क्या बांटने में जीवन का वास्तविक अर्थ है ? क्या जीवन केवल उस भागदौड़ का नाम नहीं है ? क्या सच्ची ख़ुशी इसको कहते हैं?

राहुल शान्ति का अनुभव करने लगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ था। वह लौटकर फिर मंदिर के बाहर आकर बैठ गया | अब उसको वातावरण में शांति और वायु में शीतलता का अनुभव हुआ | राहुल इस अनपेक्षित वातावरण में ऐसे अनुभव को सोचकर नहीं आया था लेकिन अब वह अच्छा महसूस कर रहा था और कदाचित इसीलिए वह मंदिर के भीतर गया | थोड़ी देर वहां बैठकर उसने ईश्वर को धन्यवाद दिया | उन छोटे बच्चों को भोजन के अभाव में जीते देख उसे अपने तनाव से उबरने का बल मिला | उनकी सहायता करके तो वास्तव में उसने अपनी ही सहायता की थी कि उसने सच्ची ख़ुशी का अनुभव किया | अपना दुःख, तकलीफ, तनाव सब कुछ भूल गया और अब उसका मन शांत और प्रसन्न होने लगा था।

यह जानते हुए कि राहुल तनावग्रस्त है और बहुत समय लग गया किन्तु वह पहुंचा नही तो विक्रम को चिंता होने लगी और वह उसे देखने चल पड़ा | इतने में उसने राहुल को मंदिर से बाहर आते देखा और देखा कि उसके चेहरे पर शांति और ख़ुशी के भाव हैं | विक्रम को यह बदलाव समझ नही आया | उसने राहुल से पूछा, "तुम यहां मंदिर में, क्या हुआ सब ठीक है न दोस्त ?"

राहुल ने बताया कि उसका मन आज अत्यधिक विचलित था | बिज़नेस में चलते उतार चढ़ाव और घर की रोज रोज की किच-किच से मैं परेशान हो गया था | कोई रास्ता न पाकर तुमसे मिलने आ रहा था  और यहाँ बैठ गया | राहुल ने आगे बताया कि कैसे वो बस्ती में गया और अपनी सारी तकलीफ भूल गया | आज जो सुकून और शांति मुझे मिली है वो मैं शब्दों में बता नहीं सकता |

विक्रम ने कहा, "तनाव से छुटकारा पाने का एक सबसे बढ़िया तरीका आध्यात्मिकता का साथ है। तुम जितना जरुरतमंदों की सहायता करोगे उतना ही तुम्हे सुकून मिलेगा | मन का चैन और सुकून तुम्हारे तनाव को कम कर देगा |"

राहुल ने विक्रम की बात को सुना और सोचने लगा कि वह अब अपने तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रत्येक रविवार को अपने परिवार के साथ यहाँ आएगा | जरुरतमंदों को अपने जीवन में शामिल करेगा । आज मंदिर से निकलते समय तनावग्रस्त राहुल नहीं वरन एक उत्साहित व्यक्ति दूसरों की सहायता के माध्यम से शान्ति की खोज में नए सफर पर निकला था । 

आध्यात्मिक सामंजस्य की आवश्यकता आज के जीवन में कई कारणों से है।  कुछ संभावित कारण -

 १. तनाव का सामना: आधुनिक जीवन में अधिकतर लोग तनाव और चिंता के शिकार हैं। उनके जीवन में यदि देखा जाए तो योग, ध्यान आदि गतिविधियाँ नदारद मिलेंगी |आध्यात्मिक सामंजस्य से मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होती है और तनाव को कम करने में मदद करता है।

२.  संतुलन की स्थापना: आध्यात्मिकता व्यक्ति को अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को संतुलित रखने में मदद करती है, जैसे कि स्वयं का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रख रखाव, पारिवारिक दायित्व, सत्कर्म, समय व्यवस्था और सुस्वास्थ्य।

३.  दृढ़ता और सहनशक्ति: आध्यात्मिकता व्यक्ति को दृढ़ता और सहनशक्ति विकसित करने में मदद करती है। जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्रदान कर उत्साहित बने रहने की प्रेरणा देती है।

४.  सच्ची ख़ुशी: आध्यात्मिक सामंजस्य के माध्यम से, व्यक्ति वास्तविक और सच्ची ख़ुशी का अनुभव कर सकता  है, जो लौकिक भोगों या सांसारिक सम्पत्ति से मिलना संभव नहीं है।

५.    सामंजस्य और समाधान: आध्यात्मिकता मानसिक, शारीरिक, और आत्मिक समस्याओं के समाधान के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है।

६ ६. उच्चतर दृष्टिकोण: अध्यात्मिक सामंजस्य वाला व्यक्ति दूसरों के साथ अधिक समझदारी और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करता  है। 

    आध्यात्मिक सामंजस्य आज के जीवन में न केवल महत्वपूर्ण है वरन आवश्तायक भी है ताकि व्यक्ति एक स्वस्थ, समृद्ध, और संतुलित जीवन जी सके। 

    -

Comments

Popular posts from this blog

Suicide cases among Pre-teens- Just a Worry or An Alarm?

A Reflection On Indigo’s “Sleep With Your Wife” Tagline

Does teaching begin with a lesson plan?